फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former soldier beat up contractor henchman with  rifle butt for beating his son In Agra

UP: बेटे को पीटा... तो पूर्व फौजी को आ गया गुस्सा, ठेकेदार के गुर्गे को बंदूक की बट से धुना

Sat, 15 Jun 2024 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 11:02 PM IST
सार

बेटे को पीटा तो पूर्व फौजी को गुस्सा आ गया। उसने पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे को बीच सड़क बंदूक की बट से धुना। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
former soldier beat up contractor henchman with  rifle butt for beating his son In Agra
पूर्व फौजी ने ठेकेदार के गुर्गे को बंदूक की बट से धुना - फोटो : वीडियो से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भगवान टॉकीज के खंदारी वाले सर्विस रोड पर गाड़ी और स्कूटर में टक्कर हो गई। गाड़ी चालक ने स्कूटर सवार छात्र की पिटाई कर दी। बेटे की सूचना पर बैंक में गार्ड की नौकरी वाले उसके पिता पूर्व फौजी पहुंचे। उन्होंने बंदूक की बट से आरोपियों को पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां सिर्फ गाड़ी वाले ठेकेदार के गुर्गे से तहरीर ली गई।

विज्ञापन


शाहगंज के मुरली विहार निवासी अंकित एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि वह शनिवार को अपराह्न 3 बजे कोचिंग से घर जा रहे थे। रास्ते में गैलाना निवासी एक व्यक्ति की कार ने स्कूटर में टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ी वाले ने उतरकर अंकित की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इस पर उसने पिता को फोन कर दिया। पिता सोविंद्र सिंह पूर्व फौजी हैं। एक बैंक में सुरक्षाकर्मी हैं। वह आए और हमलावरों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावर ने उनकी बंदूक छीनने की कोशिश की। इस पर उन्होंने बट से पिटाई लगी दी। आरोप है कि पहले दो पुलिसकर्मी मौके पर आए थे। वह मनीष की गाड़ी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि वीडियो में पूर्व फौजी बंदूक की बट से पिटाई करता नजर आ रहा है। बंदूक लोड थी। गोली चल सकती थी। इसके आधार पर मनीष मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। छात्र के साथ मारपीट हुई थी कि नहीं उसके लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। मनीष ने मारपीट की होगी तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed