फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former naval officers were given death sentence in Qatar now good news  Appeal against death penalty accepted

UP: आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को कतर में मिली थी मौत की सजा, आई अच्छी खबर; मुत्युदंड के विरुद्ध अपील स्वीकार

Sun, 26 Nov 2023 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 10:27 AM IST
सार

कतर की सेना से जुड़ी कंपनी में काम कर रहे जिन आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई है, उनमें से एक कमांडर आगरा के हैं।  मौत की सजा की खबर मिलने के बाद परिवार टूट गया था, लेकिन हाल ही खबर आई कि मुत्युदंड के विरुद्ध अपील स्वीकार कर ली गई है। जिसके बाद परिवार की उम्मीद फिर जाग गई है।  
 

विज्ञापन
former naval officers were given death sentence in Qatar now good news  Appeal against death penalty accepted
भारतीय नौसेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Death Penalty In Qatar:  बेटे के घर आने की उम्मीद जागी तो पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। वो बोले, मेरा बच्चा जरूर घर आएगा, भगवान ने मेरी सुन ली। मुझे अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है। वह कतर से सभी के लाल को सम्मानपूर्वक निकाल लाएगी। हमारे परिवार से विदेश मंत्रालय के कई अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सब कुछ ठीक रहेगा।
विज्ञापन


कतर में जासूसी के आरोप में मुत्युदंड की सजा पाए आठ पूर्व नौसैनिकों की घर वापसी की उम्मीद पर परिजन खुश हैं। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान कतर की अदालत ने मामले पर विचार के लिए जल्द ही सुनवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। कतर की ही एक अदालत ने करीब एक साल से कैद आठ भारतीयों को जासूसी के आरोप में मुत्युदंड की सजा सुनाई है। ये सभी भारतीय नौसेना के काबिल अधिकारी थे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर कतर की अल दहरा कंपनी में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इनमें एक पूर्व कमांडर संजीव गुप्ता आगरा के गांधी नगर निवासी हैं। पिता आरपी गुप्ता वर्तमान में दयालबाग में अपने एक दूसरे बेटे के घर में हैं। पूर्व कमांडर संजीव गुप्ता की पत्नी व अधिवक्ता बेटी उन्हें कतर से वापस लाने के लिए मेहनत कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Captain Shubham: गहरी नींद में सो गया शुभम... जागती रही मां, दुलारती रहीं वर्दी; सीने से लगाए रखी बेटे की फोटो


बड़ी बेटी पेशे से अधिवक्ता
कमांडर संजीव गुप्ता की बड़ी बेटी पेशे से अधिवक्ता हैं। मां और बेटी हाथ थामे भारत और कतर में भागदौड़ कर रहीं थीं। वे इस प्रयास में हैं कि कहीं से सहायता मिल जाए, जिससे पिता घर लौट सकें।

ये भी पढ़ें -   Captain Shubham: ‘आपने बेटा और सेना ने जांबाज अफसर खो दिया’, रक्षा मंत्री का संदेश लाए रक्षा मंत्रालय के अफसर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed