फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MLA Anita Lodhi met DGP and explained the problem

Agra News: पूर्व विधायक अनीता लोधी ने डीजीपी से मिलकर बताई समस्या

Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Anita Lodhi met DGP and explained the problem
कासगंज। भाजपा कायकर्ताओं के गुटों के बीच हुई हुई फायरिंग के मामले में डिबाई की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी व उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्षीय भाजपा कार्यकर्ता की ओर से मामला दर्ज किया। जबकि पूर्व विधायक की तहरीर पर मामला दर्ज नहीं हुआ। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक ने लखनऊ में डीजीपी से मुलाकात की। डीजीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।पूर्व विधायक अनीता लोधी ने बताया कि जिले की पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने दूसरे पक्ष की तहरीर से पहले पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने डीजीपी से इस संबंध में शिकायत की। डीजीपी ने पूर्व विधायक को भरोसा दिया कि मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र चलने के कारण अभी मुख्यमंत्री से इस संबंध में मुलाकात नहीं की है। मुख्यमंत्री से समय मिलने पर शीघ्र ही उनसे मुलाकात को पहुंचेंगी और पूरे मामले की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed