फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Anoop Mishra performed the tonsure ceremony of his grandson and anointed Lord Shiva at the pilgrimage site of Bateshwar.

Agra News: तीर्थ धाम बटेश्वर में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने पोते का कराया मुंडन, किया महादेव का अभिषेक

Tue, 21 Jul 2026 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Former minister Anoop Mishra performed the tonsure ceremony of his grandson and anointed Lord Shiva at the pilgrimage site of Bateshwar.
बटेश्वर । उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे व मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (ग्वालियर) ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर अपने पोते अभियंक का मुंडन संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन

मुंडन संस्कार के उपरांत अनूप मिश्रा ने परिवार सहित विधि-विधान से बटेश्वर धाम स्थित प्रसिद्ध श्री ब्रह्म लाल महाराज (मुख्यालय मंदिर) का पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। मंदिर के प्रमुख पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी और अशोक गोस्वामी ने विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, शोभा मिश्रा, अनुपम मिश्रा, आशीष मिश्रा, शुभम मिश्रा, अभय मिश्रा के साथ-साथ प्रिया मिश्रा, अंकिता मिश्रा, काजल मिश्रा सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी परिजनों ने महादेव का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed