{"_id":"5b9fadf0867a557f6249ff14","slug":"former-international-player-of-taekwondo-dies-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ताइक्वांडो के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ताइक्वांडो के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 17 Sep 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रकांत अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-आगरा मार्ग पर सोमवार को गांव सतोहा के पास किसी वाहन की टक्कर से सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े ताइक्वांडो के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई, जबकि उनका नौकर घायल हो गया। वो गोवर्धन के एक जिम में बॉडी बिल्डिंग की मशीन लगाने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डैंपियर नगर निवासी चंद्रकांत अरोड़ा (50) ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके थे। वर्तमान में डायनामिक फिटनेस सेल्स एंड सर्विस के नाम से जिम चला रहे थे। चंद्रकांत अरोड़ा सोमवार सुबह अपने नौकर विजय (32) निवासी बाद के साथ गोवर्धन के लिए निकले थे।
थाना हाईवे के गांव सतोहा के पास सड़क किनारे बाइक लेकर किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नयति में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।

चंद्रकांत की बेटी और बेटा भी है ब्लैक बेल्ट
फोर्थ डेन ब्लैक बेल्ट चंद्रकांत अरोड़ा बचपन से ताइक्वांडो के शौकीन थे। भतीजे चेतन अरोड़ा के अनुसार उनके चाचा ने राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करीब 25 साल पहले ताइक्वांडो में भाग लिया था।
उसके बाद सिंगापुर और आस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ताइक्वांडो में प्रतिभाग किया। उनकी बड़ी बेटी लिपिका अरोड़ा ब्लैक बेल्ट हैं, जो कि हैदराबाद में पढ़ रही हैं और बेटा ध्रुव अरोड़ा भी ब्लैक बेल्ट हैं, जो कि देहरादून में पढ़ रहे हैं।
चंद्रकांत अरोड़ा फोर्थ डेन ब्लैक बेल्ट के अलावा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्लेयर भी थे। जिम्नास्टिक में यूपी चैपिंयन रहे चंद्रकांत अरोड़ा ताइक्वांडो-डू फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट, यूपी ताइक्वांडो-डू फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन थे।
मौत से घर में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
चंद्रकांत अरोड़ा की सड़क हादसे में मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी से लेकर परिवार के हर सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बूढ़ी मां गश खाकर गिर रही हैं। पिता की मौत का समाचार मिलते ही बेटी हैदराबाद और बेटा देहरादून से चल दिए हैं। यह मानों की पूरे परिवार पर पहाड़ सा टूट गया हो।