फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former cricketer Rahul Dravid will attend ABVP program in agra

एबीवीपी के अधिवेशन में शिरकत करेंगे पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़, जानिए कब है कार्यक्रम

Sat, 09 Nov 2019 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Rahul Dravid will attend ABVP program in agra
पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में 'दीवार' के नाम से चर्चित भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे राहुल द्रविड़ 25 नवंबर को आगरा में होंगे। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा का दौरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आगरा कॉलेज मैदान में 22 से 25 नवंबर तक एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन 23 नवंबर को लेखक राजीव मल्होत्रा करेंगे। इसमें क्रिकेट जगत के अलावा राजनीतिज्ञ, फिल्म जगत के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने आखिरी दिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार’ समारोह में आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल द्रविड़ का भी आना तय माना जा रहा है। परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जयकरन के मुताबिक मुख्यमंत्री की लिखित सहमति अभी आनी है। राहुल द्रविड़ को भी बुलाया गया है। अन्य कई चर्चित लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। 
  
जलियांवाला बाग स्मारक की झांकी होगी आकर्षण

एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि अधिवेशन के पहले दिन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें जलियांवाला बाग स्मारक की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। 23 को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed