फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former cm Akhilesh Yadav says Samajwadi Party willing to play second fiddle to BSP in 2019

गठबंधन पर बोले अखिलेश- बीजेपी को हराने के लिए जरूरत पड़ी तो त्याग करने में पीछे नहीं हटेंगे

Tue, 12 Jun 2018 08:40 AM IST
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 12 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Former cm Akhilesh Yadav says Samajwadi Party willing to play second fiddle to BSP in 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी में जौराई के मंच से गठबंधन की जमकर वकालत की। उन्होंने इशारों ही इशारों में कह दिया कि जरूरत पड़ी तो समाजवादी लोग त्याग करने में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को बसपा का सहयोग करने के निर्देश दिए।  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पारिवारिक झगड़े के वक्त भाजपा के लोग हमें औरंगजेब कहते थे।
विज्ञापन


आज हमारे साथ ही नेता जी का मकान भी खाली करा दिया।भाजपा के खिलाफ लड़ाई लंबी है। इस लड़ाई को पुराने लोगों ने यहां तक पहुंचाया है। इस लड़ाई को हमें और नौजवानों को लड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Former cm Akhilesh Yadav says Samajwadi Party willing to play second fiddle to BSP in 2019
अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत हमने बसपा से गठबंधन किया है। अखिलेश ने कहा कि अगर दो-चार सीटें ऊपर-नीचे रहीं तो हम समाजवादी लोग त्याग करने में पीछे नहीं हटेंगे।

अखिलेश ने भले ही खुलकर कुछ भी नहीं कहा हो, लेकिन उनका साफ कहना था कि अगर विधानसभा चुनाव में बसपा से सपा की सीटें कम आती हैं और बसपा को समर्थन की जरूरत पड़ी है तो सपाई त्याग कर देंगे।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से दो टूक शब्दों में कहा कि हमने गठबंधन ऊपर किया है। वह नीचे स्तर पर बसपा कार्यकर्ताओं का सहयोग करें उनका साथ दें और उनसे गठबंधन करें।

दर्द छलक पड़ा

Former cm Akhilesh Yadav says Samajwadi Party willing to play second fiddle to BSP in 2019
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने दो टूक शब्दों में कहा कि नेताओं को घर में उलझाकर भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव को निकालने की चाल चली है। भाजपाई भूल गए हैं कि सपाई जब मैदान में आएंगे तो भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी। 

इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सरकारी बंगला खाली कराने पर दर्द छलक पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को करहल विस क्षेत्र के गांव जौराई में सपा नेता हरिप्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed