फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Chief Minister Akhilesh Yadav paid tribute to SP leader Lakhan Singh in firozabad

Firozabad: अखिलेश यादव ने सपा नेता लाखन सिंह को दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

Fri, 23 Dec 2022 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को शिकोहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत सपा नेता लाखन सिंह को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh Yadav paid tribute to SP leader Lakhan Singh in firozabad
शिकोहाबाद में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार शाम पांच बजे सपा के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह के निधन पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। फिर उनके परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। लगभग 15 मिनट रुकने के बाद अखिलेश यादव आगरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह के निधन की जानकारी होने पर शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके आवास मेला वाला बाग पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजन तथा सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। 

विज्ञापन

सपा नेताओं से की वार्ता 

लाखन सिंह के पुत्र अवनेश, धनवेश और अनिल कुमार यादव के साथ उनके परिजन से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। यहीं सपा के वरिष्ठ नेताओं से भी वार्ता की और फिर आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, डॉ. गौरव यादव, डॉ. विनोद यादव, प्रोफेसर अजब सिंह यादव, डॉ. सुखेंद्र यादव, आदर्श यादव (धन्नू), केवी यादव, गौरव यादव, बिन्नी मित्तल, राजकुमार राठौर, राममोहन यादव पिंकी, विजय आर्या, श्रीनाथदेव यादव, मंशाराम यादव, हाकिम सिंह, एडवोकेट राहुल यादव, सोनवीर यादव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के अंगरक्षक ने की विधायक से धक्कामुक्की

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री के अंगरक्षक ने भीड़ को हटाने के लिए वहां खड़े विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के साथ धक्कामुक्की कर दी। जब अखिलेश की नजर पड़ी तो उन्होंने अंगरक्षक से मना किया। भीड़ होने के कारण अंगरक्षकों को काफी धक्कामुक्की करनी पड़ी। वहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री कमरे में गए तो अंगरक्षकों ने विधायक को नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद अखिलेश ने उन्हें अंदर बुलाया। भीड़ को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से भी बात नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed