फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former cabinet minister surrounded Yogi government over the attack on SP MP's house

UP: सपा सांसद के घर पर हमले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- योगी सरकार जाने दो, करणी हो जाएगी मरणी सेना...

Wed, 02 Apr 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:24 AM IST
सार

आगरा आए समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता विरोधी दल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर कहा कि सांसद आवास पर हुआ योगी सरकार के सरंक्षण में हमला हुआ था। योगी सरकार हटते ही करणी सेना मरणी सेना हो जाएगी। 

 

विज्ञापन
Former cabinet minister surrounded Yogi government over the attack on SP MP's house
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राणा सांगा पर बयान के विरोध में सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हुए हमले पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमलावरों को सरकार का संरक्षण है। हमला सरकार की ओर से प्रायोजित रहा। योगी सरकार चली गई तो करणी सेना मरणी सेना हो जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए अब करो या मरो की स्थिति है। उन्होंने कहा कि 14 किमी. दूर से बुलडोजर लेकर लोग सांसद आवास पहुंच गए। यह पुलिस नहीं, सरकार की विफलता है। सदन की परपंरा है कि जो बयान सभापति को पसंद नहीं आए उसे कार्यवाही से हटाया जा सकता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं होता कि सांसद के घर हमला कराया जाए। उन्होंने हिंदू महासभा व अन्य आरएसएस अनुसांगिक संगठनों की तरह करणी सेना को भी आरएसएस की शाखा बताया। कहा कि हमलावारों को सरकार से संरक्षण है। इसीलिए उनकी गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
विज्ञापन
विज्ञापन





 

उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा इससे साबित हो गया कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सपा नेता राम गोविंद चौधरी, सांसद रामजी लाल सुमन की अनुपस्थिति में मंगलवार को उनके आगरा आवास पहुंचे थे। जहां पूर्व विधायक रणजीत सुमन के साथ वह मीडिया से मुखातिब हुए। 22 मार्च को सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा पर बयान दिया था। जिसके बाद सियासी खेमों में हलचल मच गई।

26 मार्च को सुमन के बयान से आक्रोशित करणी सेना के 100 से अधिक लोगों ने संजय प्लेस स्थित सांसद आवास पर पुलिस की मौजूदगी में हमला किया। घर में तोड़फोड़ व वाहन क्षतिग्रस्त कर बवाल किया। इस मामले में पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं। दो मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। समाजवादी पार्टी सांसद सुमन के पक्ष में खड़ी हो गई है। रामगोविंद चौधरी से पहले सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी आगरा आकर सुमन का समर्थन कर चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed