फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forgey in building stadium

खेलो इंडिया के तहत बन रहे मिनी स्टेडियम में ‘खेल’

Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
forgey in building stadium
बिछवां के सुन्नामई गांव में निर्माणाधीन स्टेडियम। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खेलो इंडिया योजना के तहत विकास खंड सुल्तानगंज में बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम में निर्माण शुरू होते खेल भी शुरू हो गया है। निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा। युवा कल्याण विभाग और जिलाधिकारी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए शासन ने स्वीकृति दी थी। इसके बाद सबसे पहले सुल्तानगंज के गांव सुन्नामई में सात एकड़ भूमि चिह्नित कर शासन को पत्र भेजा गया था। यहां 3.10 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण होना है। इसके लिए शासन ने यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने काम भी शुरू कर दिया है। लेकिन इसमें अभी से मानकों की अनदेखी की जा रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह के निरीक्षण में पता चला कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं बाउंड्रीवाल भी नियत स्थान पर सीधी नहीं बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं डीएम के निरीक्षण में यहां खराब ईंट का उपयोग होते हुए मिला था। इसका उपयोग तत्काल बंद कराने के आदेश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी उसी ईंट से कार्य किया जा रहा है। इस पर युवा कल्याण अधिकारी ने परियोजना प्रबंधक यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड इटावा को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
आज तक नहीं मिला नक्शा और एस्टीमेट
युवा कल्याण विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन योजना स्वीकृत होने के एक साल बाद भी अब तक विभाग के पास न तो इसका नक्शा है और न ही एस्टीमेट है। ऐसे में विभाग को पता ही नहीं है कि आखिर मिनी स्टेडियम में क्या और कैसा बनेगा। इसे उपलब्ध कराने के लिए भी पत्र में कहा गया है।

विभागीय जांच व जिलाधिकारी की जांच में स्टेडियम के निर्माण में गड़बड़ियां सामने आई हैं। मामले में कार्रवाई के लिए यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन को पत्र भेजा गया है।
-डॉ. मुनीष कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed