फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forgery in postoffice

पोस्टमास्टर ने अपने नाम से खोल रखे हैं सौ से अधिक खाते

Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
forgery in postoffice
एलाऊ डाकघर में घोटाले की जांच करते अधिकारी। - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज(मैनपुरी)। विकास खंड जागीर के गांव एलाऊ स्थित डाकघर का ताला तोड़कर सोमवार को जांच टीम ने फाइलें खंगालीं। पोस्टमास्टर के लापता होने के बाद पांच दिनों से यहां ताला लटका हुआ था। इस दौरान टीम ने अभिलेखों को खंगाला तो इसमें पोस्टमास्टर के नाम से सौ से अधिक पासबुकें हाथ लगीं हैं।
विज्ञापन

एलाऊ डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर हिमांशु पांडेय के गायब होने के चार दिन बाद 19 अक्तूबर को मामला संज्ञान में आया था। पोस्टमास्टर के परिजन जहां उसे लापता बता रहे थे तो वहीं ग्राहक अपने खाते से धनराशि गायब होने के बाद गबन करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

मामला खुलने के बाद सोमवार को प्रधान डाकघर से एक जांच टीम एलाऊ डाकघर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जांच अधिकारी अभिषेक पांडेय ताला तोड़कर अपनी टीम के साथ डाकघर में दाखिल हुए। दिन भर टीम डाकघर में अभिलेख खंगालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल ओवरसियर राजकुमार और मनोज कुमार ने भी खाताधारकों के खाते की जांच की। दिन भर डाकघर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। शाम को जांच के बाद टीम लौट गई।
खाते में मिले दस-दस रुपये
जांच के दौरान टीम को पोस्टमास्टर के नाम से सौ से अधिक पासबुकें मिलीं हैं। हालांकि जब इनमें धनराशि चेक की गई तो इनमें केवल दस-दस रुपये ही मिले। इसके अलावा ग्राहकों की भी आधा सैकड़ा पासबुक डाकघर में रखीं मिलीं।

बुधवार को लखनऊ से आएगी जांच टीम
जांच अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बुधवार को लखनऊ से भी एक टीम जांच के लिए एलाऊ डाकघर पहुंचेगी। वह खातों व पूरे अभिलेखों की पड़ताल करेगी। इसके बाद ही ये पता चल सकेगा कि खातों से कितनी धनराशि गायब है।
मामले की जांच चल रही है, अब तक जांच टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-विनय द्विवेदी, डाक अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed