फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forex Trading Scam: Youth Kidnapped by Friends, Escapes by Jumping from Moving Car

UP: दोस्तों के खौफनाक इरादे समझ नहीं सका...कार से कूदकर बचाई युवक ने जान, अब तक दहशत में है वो

Tue, 27 Jan 2026 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jan 2026 08:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक को उसके ही दोस्तों ने बहाने से बुलाकर अगवा कर लिया। उसे कार से घुमाते रहे। पैसों की मांग करने लगे। युवक जब उनके इरादों को समझ गया, तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Forex Trading Scam: Youth Kidnapped by Friends, Escapes by Jumping from Moving Car
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एंथला सोसाइटी से कार सवार दोस्तों ने युवक को बहाने से बुलाकर उसे अगवा कर लिया। कार में बंधक बनाकर उससे ट्रेडिंग के नाम पर रुपये मांगे। पीड़ित ने मौका देख कार से कूदकर जान बचाई। शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

फिरोजाबाद के थाना एका के प्रेमपुर निवासी आर्यन यादव ने बताया कि वह वर्तमान में आवास विकास स्थित एंथला सोसाइटी में किराये पर रहता है। पूर्व में नोएडा में सीएसई की पढ़ाई के दौरान क्रिकेट खेलने जाते समय उसकी दोस्ती पीयूष कुमार गुप्ता से हुई थी। पीयूष ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिये पैसा कमाने का झांसा दिया और उससे लगातार पैसे मांगने लगा। रकम वापस नहीं मिलने पर भी आरोपी लगातार रकम की मांग करते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर वह 8 जनवरी को नोएडा छोड़कर आगरा आ गया। यहां दोस्त विक्रांत के साथ रहकर पढ़ाई करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि 21 जनवरी की रात पीयूष कुमार गुप्ता और निखिल द्विवेदी तीन-चार अज्ञात युवकों के साथ उसके फ्लैट पर आए और रुपयों की मांग की। अगले दिन 22 जनवरी की सुबह 7 बजे बहाने से उसे कार में बिठाकर ले गए और चार-पांच घंटे तक कार में घुमाते हुए रुपये देने के लिए दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे उतरने नहीं दिया। अलीगढ़ में कार रुकने पर वह मौका देख भाग निकला, लेकिन उसका आईफोन कार में ही रह गया। घटना की जानकारी परिजन को देने के बाद वह आगरा पहुंचा और थाना जगदीशपुरा में शिकायत की। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed