फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest mafia acts fearlessly, felling green neem trees in broad daylight.

Agra News: वन माफिया बेखौफ, दिनदहाड़े काट दिए हरे नीम के पेड़

Thu, 01 Jan 2026 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Forest mafia acts fearlessly, felling green neem trees in broad daylight.
पैताखेड़ा में नीम के पेड़ों को काटते वन माफिया स्रोत वीडीयो ग्रेव
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव पेतीखेड़ा में बुधवार को वन माफियाओं ने तीन से चार हरे नीम के पेड़ों को काट दिया। पेड़ कटान के फोटो और वीडियो ग्रामीणों से सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र टीटीजेड में होने के बावजूद हरे पेड़ों के कटान पर वन विभाग प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जबकि सरकार वृक्षारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके आरी से दिनदहाड़े पेड़ काटकर जमीन को बंजर बनाया जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध कटान पर रोक लग सके। इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर से बात करने पर बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed