फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest festival begins with a grand campaign 'One tree in the name of mother'

Agra News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ वन महोत्सव का भव्य आगाज

Tue, 01 Jul 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Forest festival begins with a grand campaign 'One tree in the name of mother'
मैनपुरी। वन विभाग के वन महोत्सव सप्ताह का मंगलवार को ज़िलेभर में आगाज़ हो गया। ज़िले की चारों रेंजों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

करहल रेंज में प्राथमिक विद्यालय नवाटेढ़ा में 40 पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी शोएब आलम अंसारी ने स्कूली छात्रों के साथ पौधे लगाए और उन्हें पौधरोपण के महत्व से अवगत कराते हुए उनकी देखभाल करने की अपील की। प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह और अन्य वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किशनी रेंज में प्राचीन शिव मंदिर भांवत में 40 पौधों का रोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र प्रताप ने बाबा लाल गिरि लालाराम के साथ मिलकर पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान वन दरोगा पंकज यादव और कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी रेंज द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम मार्कंडेय विधूना वेटलैंड में आयोजित किया गया। प्रभागीय निदेशक संजय कुमार मल्ल ने ग्राम प्रधान मनोज यादव और प्राथमिक विद्यालय मार्कंडेय के स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने छात्रों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे सहित अन्य वन विभाग के कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वन विभाग की भोगांव रेंज में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ बाबू कल्याण सिंह पार्क में हुआ। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री और चेयरमैन भोगांव नेहा तिवारी ने पौधरोपण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनिवार्य रूप से “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम में आशीष तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह, वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा सहित स्थानीय लोगों ने 40 पौधे रोपे। डिप्टी रेंजर प्रमेंद्र सिंह और अन्य वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed