फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department land worth crores was encroached upon reality came to fore after measurement

Etah: वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर हो गया कब्जा, पैमाइश के बाद सामने आई हकीकत

Sat, 08 Jul 2023 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 09:27 AM IST
सार

वन विभाग की करोड़ों रुपये की चार बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया। जानकारी उस समय हो सकी, जब राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की। वन रक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Forest department land worth crores was encroached upon reality came to fore after measurement
वन विभाग की जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट वन रक्षक ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। जमीन की पैमाइश होने के बाद 4 बीघा पर कब्जा होने की पुष्टि हुई है। जिस जमीन पर कब्जा किया है, उसकी कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है।

विज्ञापन

यहां पर है जमीन 

एटा रेंज कार्यक्षेत्र में तैनात वनरक्षक आशुतोष कुमार ने गांव मानपुर स्थित गाटा संख्या 194 की जमीन पर चहारदीवारी करके अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि रकबा 0.304 हेक्टेयर (3040 वर्गमीटर) जमीन पर अभिषेक गोयल निवासी अग्रवाल कुंज गांधी मार्केट कोतवाली नगर ने कब्जा किया है। इस जमीन की पैमाइश 13 जून 2013 को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से कराई गई, तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।

ये भी पढ़ें - UP: फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक पति कर बैठा ऐसी गलती, शर्म से पानी-पानी हुई पत्नी; नहीं मिला पा रही नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की है जमीन 

वनरक्षक ने बताया कि कब्जा की गई जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। यह जमीन नेशनल हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से पहले बने गोदामों के पास है। जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए आरोपी से पहले ही मौखिक रूप से कहा गया लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - हैवान पिता: छत से लटकाता है बच्चों को, पत्नी को रखता है कई दिनों तक भूखा; वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed