फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest Department halts construction of Chamunda Devi temple

Agra News: वन विभाग ने रुकवाया चामुंडा देवी मंदिर का निर्माण

Thu, 22 Oct 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Forest Department halts construction of Chamunda Devi temple
्फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव शाहवेद में चामुंडा देवी मंदिर के निर्माण कार्य को वन विभाग ने रुकवा दिया। मंदिर की बनाई गईं दीवारें गिरवा दीं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोगों ने थाना निबोहरा पहुंचकर दीवारें तोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महंत बलराम दास ने बताया कि प्राचीन भोले बाबा मंदिर के पास चामुंडा देवी मंदिर का नवनिर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से चंदा एकत्र किया था। निर्माण कार्य चल रहा था। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कार्य बंद करा दिया। बनाई गईं दीवारें भी गिरवा दीं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें न तो कोई सूचना दी गई और न ही नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य अनिल गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर थाना निबोहरा पहुंचे और निर्माणाधीन मंदिर की दीवारें तोड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मामले में रेंजर फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर पक्का निर्माण कराया जा रहा था। इसी कारण निर्माण हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed