{"_id":"5c78f7f7bdec224a415dd820","slug":"foreigners-cancel-taj-mahal-visit-due-to-tension-between-india-and-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव का असर पर्यटन पर, बुकिंग कैंसिल कर रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव का असर पर्यटन पर, बुकिंग कैंसिल कर रहे सैलानी
Fri, 01 Mar 2019 02:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव का असर ताजनगरी के पर्यटन पर भी पड़ रहा है। मौजूदा हालात देखते हुए विदेशी सैलानियों ने ताजमहल के दीदार की ख्वाहिश कुछ दिनों के लिए टाल दी है। इसके पीछे उन्होंने एयर स्ट्राइक को वजह बताया है।
तीन दिन से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भरे हालात और एयर स्ट्राइक के कारण विदेशी पर्यटकों ने अपने प्रोग्राम आगे कर दिए हैं तो कइयों ने बुकिंग भी रद्द कर दी है। एक से पांच मार्च के बीच ताजमहल के दीदार का कार्यक्रम बनाकर बुकिंग करा चुके विदेशी पर्यटकों ने ई-मेल से बुकिंग कैंसिल करनी भी शुरू कर दी हैं।
अमेरिका और कनाडा के कुछ पर्यटकों ने गुरुवार को ई-मेल भेजकर अपने भारत और आगरा दौरे को स्थगित कर दिया है। आगरा टूरिस्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष और होटल संचालक संदीप अरोड़ा ने बताया कि कनाडा के पर्यटकों ने ई-मेल में एयर स्ट्राइक और उड़ानों के प्रभावित होने को वजह बताकर बुकिंग कैंसिल कर दी है।

Trending Videos
ऐसे हालात में ताज देखने से बच रहे विदेशी
विदेशी पर्यटक ऐसे हालात में ताजमहल देखने से बच रहे हैं। कइयों को डर है कि कहीं उनकी उड़ानों पर ऐसी एयर स्ट्राइक का असर न पड़ जाए। एक अन्य टूर आपरेटर सुमित ने बताया कि अमेरिका के ग्रुप की बुकिंग एयर स्ट्राइक को वजह बताकर कैंसिल की गई है।
अमेरिका के ग्रुप को दो मार्च को उन्हें आगरा आना था, लेकिन गुरुवार को ही निरस्त होने की सूचना दी गई। यह सीजन मलेयशियाई पर्यटकों का भी है, जिनकी पूछताछ ज्यादा आ रही है। उनके कार्यक्रम में कश्मीर और अन्य हिल स्टेशन शामिल होते हैं।