{"_id":"6a42ac8e3d37e324e6019f07","slug":"foreign-tourists-at-taj-mahal-will-receive-welcome-kit-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विदेशी पर्यटकों को दी जाएगी वेलकम किट, ताजमहल के पास लगेंगे 90 कैमरे; बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विदेशी पर्यटकों को दी जाएगी वेलकम किट, ताजमहल के पास लगेंगे 90 कैमरे; बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Mon, 29 Jun 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:11 PM IST
सार
बैठक में शहर के पांच प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था एडीए से नगर निगम को हस्तांतरित करने और ताज व सीकरी में छह वाटर एटीएम लगाने के लिए एएसआई से पैरवी करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण आदि कार्यों को मंजूरी दी।
विज्ञापन
बैठक लेते मंडलायुक्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पर्यटन सुविधाओं और विकास के लिए सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 41वीं पथकर सलाहकार समिति की बैठक में करीब 24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए। विदेशी पर्यटकों को वेलकम किट दी जाएगी। साथ ही ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में निगरानी के लिए 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने पथकर निधि से हुए कार्यों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। इसके लिए एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी में मुख्य अभियंता एडीए और अपर नगर आयुक्त शामिल हैं। फतेहपुर सीकरी में चल रहे लाइट एंड साउंड शो और आगरा गेट फसाड लाइटिंग के कार्य को अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने इनर रिंग रोड से शहर में प्रवेश के लिए एक सुदृढ़ ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा। इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था एडीए से नगर निगम को हस्तांतरित करने और ताज व सीकरी में छह वाटर एटीएम लगाने के लिए एएसआई से पैरवी करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण आदि कार्यों को मंजूरी दी। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, सीडीओ प्रतिभा सिंह, सचिव संजय कुमार सहित एएसआई, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये कार्य हुए स्वीकृत
- ताजमहल आने वाले विदेशी टिकट धारकों को 12 माह तक वेलकम किट में 500 मिली. मिनरल वाटर, शू-कवर और कैरी बैग मिलेगा।
- पुलिस विभाग की ओर से ताज के 500 मीटर दायरे में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी बस स्टैंड के पास 1000 एलपीएच क्षमता का नया आरओ प्लांट व सबमर्सिबल पंप लगेगा।
- ताजगंज विद्युत शवदाह गृह की दो भट्ठियों के जीर्णोद्धार के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को धनराशि मिलेगी।
- ताज व्यू गार्डन (फेज-प्रथम) का सौंदर्यीकरण, वन विभाग की ओर से ताज नेचर वाक का निर्माण और माई ट्री अभियान चलेगा।
- ताज महोत्सव 2027 के भव्य आयोजन के लिए विशेष अनुदान मिलेगा।