फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign tourist dies in agra

UP: पेरू से आए पर्यटक की आगरा में माैत...जांच में जुटी पुलिस, दूतावास को दी गई जानकारी

Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
सार

आगरा में विदेशी पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। साथ ही दूतावास को भी विदेशी पर्यटक की माैत की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
foreign tourist dies in agra
विदेशी पर्यटक की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत भ्रमण के दाैरान आगरा आए दक्षिणी अमरीका के पेरू निवासी 85 वर्षीय जोस विक्टर सेरावेगा की सोमवार को मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूतावास को जानकारी दी गई है। परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एसओ पर्यटन ने बताया कि सेरावेगा 22 अक्तूबर को आगरा आए थे। वह ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार को उन्हें अजमेर जाना था। इसके लिए आटो से आगरा फोर्ट आए थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


आटो चालक ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना रकाबगंज की पुलिस पहुंची। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से एक डायरी मिली। इससे पता चला कि वह फरवरी में भी भारत आए थे। कुछ दिन रुकने के बाद वापस चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में दोबारा आ गए। उन्होंने डायरी में हर दिन घूमने का ब्योरा दर्ज किया हुआ था। इससे ही पता चला कि वो अजमेर जाने वाले थे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed