फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign tourist arrived in mathura for holi

वृंदावन पहुंचे इन देशों के पर्यटक, होली पर उड़ाएंगे रंग और गुलाल

Thu, 22 Feb 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 22 Feb 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
foreign tourist arrived in mathura for holi
विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सब जग होरी या ब्रज होरा की कहावत को चरित्रार्थ करने के लिए कई देशों के 200 से अधिक सैलानी गुरुवार को वृंदावन पहुंच गए। यहां वो होली का लुत्फ लेंगे।
विज्ञापन


नगर की शीतल छाया कालोनी स्थित जीवा आश्रम के महंत सत्यनारायण दास के सानिध्य में ये विदेशी सैलानी ब्रज की होली का आनंद लेंगे। ब्रज संस्कृति, जीवनशैली के साथ-साथ यहां की धरोहरों से रूबरू भी होंगे।

ब्रज में बरसाना की लठामार होली से लेकर बल्देव के हुरंगा तक होली के रंगों से सरोबरों होने के लिए 200 विदेशी सैलानियों का दल गुरुवार को वृंदावन पहुंचा गया। 
विज्ञापन

इस दल में अमेरिका, मॉरीशस, कनाडा, रूस, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, इंग्लैड, न्यूजीलैंड आदि देशों के लोग शामिल हैं। सभी सैलानी अबीर-गुलाल के साथ रंगों से होली खेलेंगे।

महंत सत्यनारायण दास ने बताया कि ब्रज की होली केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक विदेशी सैलानी 24 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ब्रज में होली खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed