फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign female tourist who came to see Etmaddoula Memorial slipped down the stairs in the rain

Agra News: एत्माद्दौला स्मारक देखने आई विदेशी महिला पर्यटक, बारिश में सीढ़ियों से फिसल गईं;  एएसआई ने की मदद

Sat, 10 Aug 2024 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

आगरा में एत्माद्दौला स्मारक देखने आई विदेशी महिला पर्यटक बारिश होने के कारण सीढ़ियों पर फिसल गई। कर्मचारियों ने उसकी मदद की। महिला पर्यटक के पैर और पीट में चोट लग गई। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। 
 

विज्ञापन
Foreign female tourist who came to see Etmaddoula Memorial slipped down the stairs in the rain
घायल हुई महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को एत्माद्दौला स्मारक देखने पहुंचे विदेशी पर्यटकों के दल में से एक महिला फिसलकर गिर गई। मिर्जा ग्यास बेग के मकबरे के सेंट्रल हॉल में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर हादसा हुआ जिससे उसके चोट आई।
विज्ञापन


बारिश के कारण मकबरे का संगमरमरी फर्श बेहद चिकना हो गया था। यहां जूते उतारकर प्रवेश की बाध्यता है, लेकिन शू कवर उपलब्ध नहीं कराए गए। ऐसे में चिकने फर्श पर महिला पर्यटक गिरी तो पीठ और पैर में चोट लगने से चलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


पर्यटक के गिरने की सूचना पर एएसआई के कर्मचारियों ने महिला पर्यटक को व्हील चेयर से स्मारक के बाहर पहुंचाया। दिल्ली से आए पर्यटकों के साथ गाइड भी था, जिसने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया। इस मामले में आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने एएसआई से एत्माद्दौला स्मारक पर भी शू कवर देने के साथ एक एंबुलेंस भी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed