{"_id":"6a6f8ef8b918a7545b0da476","slug":"forecast-of-thunderstorms-and-rain-in-agra-for-next-five-days-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: चिपचिपी गर्मी और उमस ने किया बेहाल, बारिश का लंबा होता इंतजार; माैसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: चिपचिपी गर्मी और उमस ने किया बेहाल, बारिश का लंबा होता इंतजार; माैसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Mon, 03 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:01 AM IST
सार
मानसून सीजन में भी बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। रविवार को हुई बूंदाबांदी ने उमस और बढ़ा दी। ऐसे में लोगों को चिपचिपी गर्मी ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
agra weather
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मानसून सीजन के बावजूद आगरा में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को सुबह से ही शहरवासी चिपचिपी गर्मी और उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में घने बादल घिरने से बारिश की उम्मीद जगी लेकिन हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और अधिक उमस वाला बना दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही के बीच तेज बारिश न होने से उमस का असर बढ़ गया है। हालांकि माैसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ें-अपहरण का LIVE VIDEO: बाजार से आ रही मां के हाथ से छीना बेटा, कार में डाल भागा किडनैपर; खुलासे से सब हैरान
ये भी पढ़ें-अपहरण का LIVE VIDEO: बाजार से आ रही मां के हाथ से छीना बेटा, कार में डाल भागा किडनैपर; खुलासे से सब हैरान