{"_id":"69cf4f16aff3cf7cbb0b5f47","slug":"forced-conversion-allegation-fir-registered-after-court-order-over-assault-complaint-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, विरोध पर कर दी पिटाई; कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, विरोध पर कर दी पिटाई; कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
Fri, 03 Apr 2026 10:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:54 AM IST
सार
आगरा में पीड़िता ने पड़ोसियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मृत्युंजय श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने पड़ोसी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मृत्युंजय श्रीवास्तव के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपों की जांच में जुट गई है।
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के गौतम नगर नगला धनी निवासी मोहिनी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले रमेश और जीतेश ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया है। आरोपी उन्हें और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए रुपयों का लालच देते हैं।
उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। 25 जनवरी की रात 11 बजे उनके पति कपिल देव और बेटे रचि आरोपियों से बात करने गए तो वह नाराज हो गए। उनके घर आकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।