फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Crashes Into Truck on Agra-Lucknow Expressway After Driver Dozes Off, 7 Injured Including Newlywed Couple

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी लगते ही ट्रक में घुसी कार, नवविवाहित दंपती समेत 7 घायल; मां-बेटे की हालत गंभीर

Mon, 16 Mar 2026 07:53 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 07:53 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से कार ट्रक में जा घुसी, जिसमें नवविवाहित दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में भाभी और चार माह के मासूम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
 

विज्ञापन
Car Crashes Into Truck on Agra-Lucknow Expressway After Driver Dozes Off, 7 Injured Including Newlywed Couple
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में नवविवाहित दंपती समेत 7 लोग घायल हो गए। नसीरपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। यहां मां-बेटे की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


क्षितिज गुप्ता (30) निवासी पाला चकिया, थाना कछवा (जिला मिर्जापुर) की दस दिन पहले आगरा में साक्षी गुप्ता (26) से शादी हुई थी। शादी के बाद दसवीं की विदा कराकर रविवार को वह पत्नी साक्षी गुप्ता, भाई विवेक गुप्ता, मां अनीता गुप्ता, भाभी संतोषी गुप्ता और विवेक के चार माह के बेटे आरव गुप्ता के साथ कार से आगरा से बनारस जा रहे थे। कार को क्षितिज गुप्ता ही चला रहा था। जब कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में किमी. संख्या 56 के पास पहुंची। तभी कार चला रहे क्षितिज गुप्ता को अचानक झपकी आ गई। 
विज्ञापन


इससे कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनमें कार चालक की भाभी संतोषी गुप्ता और उनका चार माह का बेटा आरव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही यूपीडा और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मां-बेटे को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed