फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for lane road

फोरलेन के निर्माण में बाधा बने पेड़ कटान का काम शुरू और विद्युत पोल भी हटाए जा रहे

Sun, 06 Sep 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
for lane road
कासगंज में फोरलेन के लिए काटे जा रहे पेड़ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण में जगह-जगह खड़े पेड़ और शहरी इलाके की सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग और विद्युत विभाग सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

एटा-कासगंज दोनों शहरों को जोड़ने की योजना के तहत कराए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। वर्ष 2016 की स्वीकृत परियोजना को 2017 तक पूरा हो जाना था। लेकिन तीन साल बाद भी यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। इस लापरवाही पर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जहां सड़क बन चुकी है वहां कई जगह बीच में विद्युत पोल खड़े हैं। इनसे कभी भी कोई घटना हो सकती है। इस तरह की बाधाएं निर्माण कार्य में बनी हुई हैं जिससे निर्माण की गति नहीं बढ़ पा रही। आबादी इलाके में वे भवन स्वामी परेशान हैं जिनके भवन टूटे पड़े हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद सभी विभाग सक्रिय हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल-
- 167 करोड़ रुपये से कासगंज की हद में हो रहा फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य।
- 5.68 करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग ने शासन से मांगा।
- 25 करोड़ रुपये कासगंज की हद में लागत बढ़ने का तैयार किया जा रहा प्रस्ताव।
- 320 करोड़ रुपये से एटा-कासगंज के बीच फोरलेन सड़क निर्माण को मिली थी मंजूरी।
- 40.8 किलोमीटर का है पूरा प्रोजेक्ट।
- सड़क के निर्माण में विद्युत पोल और कई स्थानों पर बचे हुए पेड़ बाधा बने हुए हैं। अब इनको हटाने का काम शुरू हुआ है। शीघ्र ही पेड़ कट जाएंगे इससे निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।
- सड़क किनारे फोरलेन की जद में आने वाले पेड़ों को काटने का काम फिर से शुरू हो चुका है। जल्द ही चिह्नित पेड़ों को काट लिया जाएगा। निर्माण में कोई बाधा नहीं रहेगी।- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।

- विद्युतपोल शिफ्ट करने के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुबंध हुआ है। काफी हद तक विद्युत पोल शिफ्ट कर दिए गए हैं। अभी कुछ और बजट की जरूरत है। काम चल रहा है। - सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed