{"_id":"6023bffb8ebc3ee930754e4c","slug":"food-security-department-take-sample-of-mixed-milk-mainpuri-news-agr4799991129","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर मिश्रित दूध के तीन नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर मिश्रित दूध के तीन नमूने भरे
विज्ञापन
करीमगंज में दूध का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आमजन तक शुद्ध मिश्रित दूध पहुंचे इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत बुधवार को छापेमारी कर मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने कुरावली तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सुबीश कुमार निवासी करीमगंज, मुन्नालाल निवासी करीमगंज और विजय कुमार निवासी कुरावली से मिश्रित दूध के नमूने लिए।
वे दूध को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। तीनों नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही विक्रेताओं को मिलावट न करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान आमजन से भी संपर्क कर उन्हें शुद्ध दूध की पहचान के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही रंगीन खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया गया।