{"_id":"66a13be43355d1a76f02159a","slug":"food-safety-department-team-took-samples-of-oil-and-cheese-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121234-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तेल और पनीर के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तेल और पनीर के नमूने लिए
Wed, 24 Jul 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
मैनपुरी। सहायक आयुक्त खाद्य मैनपुरी श्वेता सैनी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने अपनी टीम के साथ शहर में अलग-अलग दुकानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तेल और शाही पनीर के नमूने लिए। एक्सपायरी डेट के मसाले नष्ट कराए गए।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर हो रही शिकायतों के निस्तारण के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में अलग-अलग स्थनों पर कर्रवाई की। नगला पजाबा निकट महिला थाना स्थित ग्याप्रसाद किराना स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर से खुले सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। विक्रय के लिए रखे लगभग 39 पैकेट गोल्डी ब्रांड एक्सपायर मसाले जिसकी कीमत लगभग 1066 रुपये नष्ट करवाया गया। दुकानदार को भविष्य में एक्सपायरी डेट का सामान न रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
अमन इंटरनेशनल माल का निरीक्षण टीम द्वारा किया गया यहां शाही पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत ऑन लाइन सुधार का नोटिस जारी किया गया। सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, जयदीप मौर्य, प्रदीप कुमार शामिल रहे।