{"_id":"6404da539e95bbae0c08388d","slug":"food-safety-department-team-took-samples-of-5-food-items-kasganj-news-c-25-1-82131-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरी पर लगाम: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरी पर लगाम: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने, रिपोर्ट का इंतजार
Mon, 06 Mar 2023 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 06 Mar 2023 08:18 AM IST
सार
जिला अभिहित अधिकारी ने कारोबारियों से अपील की है कि मिठाई उतनी तैयार की जाए जितनी 24 घंटे में बिक्री हो जाए। मानक के अनुरूप खाद्य रंगों का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
मावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में होलीपर्व पर होने वाली मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय है। विभाग की टीम ने पंाच स्थानों से दूध, मावा, धनिया पाउडर, गुझिया आदि के नमूने लिए। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।
नगर में इस समय होली पर्व के लिए खाद्य पदार्थों की बाजार में जमकर बिक्री हो रही है। मावा, खाद्य तेल, घी, कचरी, पापड़, चिप्स, की जगह जगह दुकानें सजी हैं। रविवार को जिला अभिहित अधिकारी नादिर अली के निर्देशन में एक मिठाई की दुकान से गुझिया का नमूना लिया। एक रेस्टोरेंट से धनिया पाउडर का नमूना लिया। दरुआपुर गांव से मावा का नमूना लिया।
नगला वाले से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं एक स्थान से सॉस का नमूना लिया। पांच स्थानों से नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी ने कारोबारियों से अपील की है कि मिठाई उतनी तैयार की जाए जितनी 24 घंटे में बिक्री हो जाए। मानक के अनुरूप खाद्य रंगों का प्रयोग किया जाए। सुरक्षा अधिनियम के मानकों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रदूषित खाद्य पदार्थ जन सामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: बुर्के के पीछे कौन? पुलिस कर रही थी पीछा, पर्दा उठाकर देखा तो उड़े महिला कांस्टेबल के होश