फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Safety Department Said 13 Out Of six Samples Of Dairy Companies Items Failed

Agra News: दूध, दही और पनीर खाने वाले सावधान! 13 में से छह सैंपल फेल, इस ब्रांड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 07:03 PM IST
सार

शासन के निर्देश पर एफएसडीए की टीम ने आनंदा ब्रांड के दूध, पनीर, दही के 14 नमूने लिए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से छह के नमूने फेल मिले, जिसके बाद एडीएम के यहां मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 

विज्ञापन
Food Safety Department Said 13 Out Of six Samples Of Dairy Companies Items Failed
दूध, दही और पनीर - फोटो : pexels

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में आनंदा ब्रांड के दूध, दही और पनीर के नमूने फेल मिले हैं। जांच में ये अधोमानक पाए गए हैं। इनमें पोषक तत्वों की कमी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एडीएम के यहां मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बीते साल अक्तूबर में आनंदा ब्रांड के 14 नमूने लेकर लैब भेजे गए थे। इनमें से 13 नमूनों की रिपोर्ट मिली है, जिसमें से छह के नमूने फेल मिले हैं। इसमें दही के तीन, दूध के दो और पनीर का एक नमूना फेल मिला है। दूध में पानी की मिलावट और पनीर में वसा की मात्रा कम मिली। 
विज्ञापन


एडीएम के यहां खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51 के तहत प्रति नमूना फेल पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed