{"_id":"5d1362de8ebc3e3cb81435a3","slug":"food-poisoning-family-11-members-sick-in-soron-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हालत बिगड़ी, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हालत बिगड़ी, तीन गंभीर
Thu, 27 Jun 2019 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे दूषित खाना खाने से बीमार हुए लोगों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबगढ़ी में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बेहोश लोगों का इलाज किया, तीन की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
गांव गुलाबगढ़ी निवासी सूरजपाल ने 21 जून को अपनी बेटी की शादी सहावर क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर से की है। बुधवार को बेटी की विदाई कराने के लिए परिजन उसकी ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। सुबह घर की महिलाओं ने खाना बनाया।
बंद पैकेट वाली मैथी व आलू की सब्जी बनाई। सूरजपाल को छोड़ सभी परिजनों ने भोज किया। खाना खाते ही घर में कोहराम मच गया। एक के बाद एक घर के 11 सदस्य उल्टी करने लगे और देखते ही देखते बेहोश हो गए।

सूरजपाल ने मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाया। सभी बीमारों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बीमारों का इलाज किया। तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।
ऐसे में गहन चिकित्सा के लिए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हालत बिगड़ जाने से घर से लेकर गांव की गलियों तक भगदड़ का माहौल दिखा।
दूषित खाना खाने से कैलाश(17), आलम(30), तेजपाल(18) पुत्रगण सूरजपाल, बबली(23) पत्नी जुगेंद्र, कुमकुम(10) पुत्री राजू, पिंकी(22) पत्नी सोमेंद्र, विद्यावती(26) पत्नी आलम सिंह, प्राची(3), सिखा(5) पुत्री आलम सिंह, लौंगश्री(32) की हालत बिगड़ गई। जिनमें से बबली, आलम और विद्यावती की हालत गंभीर है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

डा. अविनाश कुमार, डिप्टी सीएमओ ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के शिकार 11 बीमार जिला अस्पताल में पहुंचे। जिनका उपचार किया जा रहा है। तीन की हालत गंभीर है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।