{"_id":"5f1f1aa38ebc3e9f6070c1a5","slug":"food-departmen-kasganj-news-agr4523449139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर, सेवईं और मैक्रोनी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर, सेवईं और मैक्रोनी के नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ईद और रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को ढाबा, किराना विक्रेता की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थ के तीन नमूने संग्रहीत किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सोमवार को सबसे पहले सोरोंजी फैमली ढाबा पहुंची। यहां टीम ने पनीर का नमूना लिया। इसके बाद ग्राम भिटौना के निकट स्थित किराना स्टोर से सेवईं, मैक्रोनी के नमूने लिए। टीम ने आवास विकास कॉलोनी स्थित कोविड अस्पताल व फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर स्थित सामुदायिक रसोई के भोज्य पदार्थ की गुणवत्ता जांची।
सभी पदार्थ उपयोग के लिए सही पाए गए। मौके पर सफाई व्यवस्था भी टीम को सही मिली। रसोई में कार्यरत कर्मचारी कैप, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करते मिले। इस दौरान टीम ने रसोई के संचालक और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी नादिर अली ने कहा कि सभी खाद्य पदार्थ विक्रेता शुद्ध खाद्य पदार्थ की बिक्री करें। मिलावट मिलने पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश आदि शामिल रहे।