फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Following the Divisional Commissioner's directive, the Sports Department swung into action, transforming the stadium's atmosphere.

Agra News: मंडलायुक्त के निर्देश के बाद हरकत में आया खेल विभाग, बदलेगा स्टेडियम का माहौल

Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Following the Divisional Commissioner's directive, the Sports Department swung into action, transforming the stadium's atmosphere.
​खिलाड़ी और विशेषज्ञ
आगरा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंडलीय खेल विकास समिति की बैठक के बाद खेल विभाग सक्रिय हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियों को बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में स्टेडियम का माहौल बदला हुआ दिखेगा।
विज्ञापन

मंडलीय खेल विकास समिति की बैठक में खेल गतिविधियों को नियमित और व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। इसके बाद खेल विभाग ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त के दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। विभागीय स्तर पर योजना बनाई जा रही है, ताकि खेल गतिविधियों को नई गति मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देने के लिए समयबद्ध तरीके से विभिन्न टूर्नामेंट और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खिलाड़ियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए उनके लिए बेहतर डाइट और खेल किट की व्यवस्था करने की भी योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उनके प्रदर्शन में सुधार आएगा।


नियमित प्रतियोगिताएं हों
अगर नियमित प्रतियोगिताएं होंगी तो खिलाड़ियों को अपनी तैयारी परखने का बेहतर मौका मिलेगा। -मलकीत सिंह, अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट।


अच्छी डाइट का मिलेगा फायदा
खिलाड़ियों को अच्छी डाइट और किट मिलना बहुत जरूरी है, इससे प्रदर्शन में फर्क पड़ता है। -आदित्य भगोर, खिलाड़ी।


नए खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर
स्टेडियम में गतिविधियां बढ़ेंगी तो नए खिलाड़ियों को भी आगे आने का अवसर मिलेगा।-आराध्या त्यागी, एथलेटिक्स खिलाड़ी।

खिलाड़ी और विशेषज्ञ

खिलाड़ी और विशेषज्ञ

खिलाड़ी और विशेषज्ञ

खिलाड़ी और विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed