फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog wreaks havoc school car collides with milk tanker half a dozen children injured

Agra: पिनाहट में कोहरे के कारण स्कूल वैन से हुई टैंकर की टक्कर, चालक समेत नौ छात्र घायल

Tue, 20 Dec 2022 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 09:42 AM IST
सार

पिनाहट थाना क्षेत्र में दूध के टैंकर और स्कूली बच्चों को ले जा रही ईको गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc school car collides with milk tanker half a dozen children injured
दूध के टैंकर से टकराई स्कूल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में भदरौली मार्ग पर घने कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह स्कूल की वैन दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे में चालक और नौ छात्र-छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे पिनाहट स्थित मेवाराम पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों के लेकर स्कूल आ रही थी। भदरौली मार्ग पर कैलाश चंद चुरालिया गार्डन के पास कोहरे के कारण वैन और दूध के टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक विजय कुमार (34), छात्रा शिवानी (14) निवासी अर्जुनपुरा, गोपाल (5), दिनेश (12), शिवम (9), विष्णु (5), गोपाल (4), मीना (9), पूनम (6), मोहित (8) समेत 10 घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूध टैंकर एवं वैन को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से छात्रा शिवानी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एंबुलेंस से आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप चौहान ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वैन में फंसे बच्चों को ग्रामीणों ने निकाला

भदरौली मार्ग पर मंगलवार को सुबह स्कूली वैन के हादसे का शिकार होने की जानकारी होते ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर जुट गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वैन से बच्चों को निकालना शुरू कर दिया था। यही नहीं बाइक एवं निजी वाहनों से घायल बच्चों को सीएचसी व पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती भी करा दिया। किसान रामरूप एवं राहगीर विमल कुमार ने बताया कि दूध टैंकर एवं वैन की कोहरे के कारण टक्कर हुई थी। 

बच्चों में चीख-पुकार सुनकर वह खेत से भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी। बचाया कि सभी बच्चे भयभीत हो गए थे। जिन्हें ढांढस बंधाया। परिजन को सूचित किया। छात्र मीना, दिनेश, मोहित ने बताया कि कोहरे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच अचानक हादसा हो गया। डर के मारे सभी बच्चे रोने लगे थे। गांववालों ने सभी को नीचे उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed