फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fog Stopped gatiman

कोहरे ने रोकी गतिमान की ‘गति’

Mon, 05 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
fog Stopped gatiman
घने कोहरे से देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन दो घंटे लेट पहुंची आगरा - फोटो : अमर उजाला,
आगरा। देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ की गति कोहरे ने रोक दी। महज 100 मिनट में दिल्ली से आगरा आने वाली गतिमान रविवार को घने कोहरे के कारण 220 मिनट यानी दोगुने से ज्यादा समय में आगरा पहुंच सकी। केवल गतिमान ही नहीं, बल्कि दिल्ली से आगरा आने वाली सुबह की सभी ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। तूफान एक्सप्रेस तो पूरे 30 घंटे बाद आगरा आई यानी शनिवार को आने वाली तूफान रविवार को आगरा पहुंची। 
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से आगरा छावनी तक का सफर महज 100 मिनट में पूरा करने वाली देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन कोहरे के आगे पस्त हो गई। कोहरे ने गतिमान की गति पर ब्रेक लगा दिए, जिससे यह दो घंटे देरी से आगरा आई। रुनकता स्टेशन पर गतिमान आधे घंटे से ज्यादा खड़ी रही, वहीं शताब्दी, ताज, केरला, मंगला, छत्तीसगढ़, पंजाब मेल समेत दर्जन भर ट्रेन सुबह तीन से चार घंटे देरी से चलीं। सुबह कोहरे के कारण जो ट्रेन लेट चलीं, उनकी वजह से अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा। शाम को आने वाली गोवा एक्सप्रेस 6 घंटे तो मालवा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चली। कैंट से होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों हिमसागर एक्सप्रेस 4 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 4.30 घंटे, पंजाब मेल 3.45 घंटे, ताज एक्सप्रेस 3.30 घंटे देरी से चली। हालांकि गतिमान एक्सप्रेस आगरा से दिल्ली तय समय पर पहुंची। 
विज्ञापन


शनिवार की तूफान रविवार को पहुंची
हावड़ा से चलकर दिल्ली जाने वाली तूफान एक्सप्रेस ने तो कमाल कर दिया। शनिवार को आने वाली तूफान पूरे 30 घंटे देरी से चली और यह रविवार रात को 9 बजे के बाद आगरा छावनी पहुंची। जो रिजर्वेशन कैंसल हुए, उनमें सबसे ज्यादा तादात तूफान के यात्रियों की रही। इसका असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन रहेगा हल्का कोहरा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में हल्का कोहरा छाया रहेगा, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह बेहद घना रहेगा। आगरा और पड़ोसी शहरों में सुबह कोहरा हल्का रह सकता है, वहीं दोपहर में गुनगुनी धूप से राहत मिल सकती है। दिन में पारा 26 डिग्री और रात में 9 डिग्री के पास बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed