फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog slows down the speed of trains, more than 33 trains are late

UP: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्ताए, 33 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 10 घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 05 Jan 2025 01:33 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 05 Jan 2025 01:33 PM IST
सार

घने कोहरे के चलते रेल यातायात पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। कई ट्रेन 10 घंटे तक देरी से चल रहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी में ठिठुरते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Fog slows down the speed of trains, more than 33 trains are late
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी ठिठुर गया है। गतिमान भी सवा घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो वंदेभारत साढ़े छह घंटे तो सचखंड एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे की देरी से आगरा पहुंची। 33 से ज्यादा ट्रेनें देरी से आगरा पहुंचीं।

विज्ञापन


ये ट्रेनें देरी से चलीं 
शनिवार को दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 4.50 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 2.15 घंटे, झेलम 3 घंटे, गोंडवाना 2 घंटे, गोवा एक्सप्रेस 1 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस व तेलंगाना दो-दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटे, महाकौशल 7 घंटे तो उत्कल साढ़े नौ घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। जीटी एक्सप्रेस व मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 3.50 घंटे, स्वर्ण जयंती 3.15 घंटे, वंदेभारत 4.15 घंटे, शताब्दी 4 घंटे, पटना कोटा, छत्तीसगढ़, जनशताब्दी, शान-ए-भोपाल, नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 33 से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से आने के कारण रेल यातायात लड़खड़ा गया है। ट्रेनों के लगातार लेट चलने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। अजमेर आगरा इंटरसिटी शनिवार को 2.30 घंटे की देरी से आगरा पहुंची। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी मच गई। कई यात्री खिड़की पर चढ़कर सवार हुए। आरपीएफ और रेल कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


फॉग सेफ डिवाइस भी बेअसर
लोको पायलटों को कोहरे में ट्रेनों के परिचालन के लिए फॉग सेफ डिवाइस दी जा रही हैं। कई जगह कवच से ट्रेनें लैस हो चुकी हैं। इसके बाद भी परिचालन में कोई सुधार नहीं आया है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि उन्नत तकनीक के बाद भी रेल यातायात में बहुत सुधार नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed