फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog continues to wreak havoc, Kalindi Express arrived late by eight hours

Agra News: कोहरे का कहर जारी, आठ घंटे देरी से आई कालिंदी एक्सप्रेस

Wed, 31 Jan 2024 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jan 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Fog continues to wreak havoc, Kalindi Express arrived late by eight hours
कोहरे का कहर जारी, आठ घंटे देरी से आई कालिंदी एक्सप्रेस
विज्ञापन

- दृश्यता कम होने के चलते वाहनों को संचालन में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दिन में धूप निकलने के चलते तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन कोहरे का कहर लगातार जारी है। बुधवार को घने कोहरे के बीच दृश्यता बिल्कुल शून्य रही। इसके चलते वाहन रेंगते हुए नजर आया। कालिंदी एक्सप्रेस भी करीब आठ घंटे की देरी से मैनपुरी पहुंची। इससे यात्रियों को सर्दी में लंबा इंतजार करना पड़ा।

जनवरी के आखिरी दिन भी सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को सुबह हुई तो घने कोहरे के चले आसपास कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। गली दूसरी तरफ बने मकान भी लोगों की आंखों से ओझल थे। वहीं सड़कों पर तो दृश्यता न होने से वाहनों का संचालन मुसीबत भर रहा। दिल्ली-कानपुर हाईवे और मैनपुरी-शिकाेहाबाद रूट पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सर्दी का सितम भी सुबह लोगों पर खूब हुआ। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि शाम होते ही फिर एक बार शीतलहर के चलते लोग परेशान होने लगे।
विज्ञापन

वहीं कोहरे के कारण कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 3.50 बजे के निर्धारित समय से आठ घंटे बाद मैनपुरी पहुंची। सर्दी में रेलवे स्टेशन पर 8 घंटे के इंतजार से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी दो घंटे की देरी से हुआ। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में धूप तो निकलेगी, लेकिन कोहरा परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सर्दी में हो रही है परेशानी
शीतलहर के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर 25 जनवरी तक विद्यालय बंद थे। 26 जनवरी से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। लेकिन सर्दी का सितम अब भी कम नहीं हो रहा है। सुबह बच्चे स्कूल में ठिठुरते हुए पहुंचते हैं। वहीं वाहनों से आने वाले बच्चों को कोहरे के चलते आने में परेशानी भी उठानी पड़ती है। अगर जल्द ही मौसम ठीक न हुआ तो फिर एक बार स्कूल बंद करने की मांग उठने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed