{"_id":"6623759d89485f17190fca6b","slug":"floor-of-the-bus-running-on-the-expressway-broke-an-eight-year-old-child-fell-death-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस का टूट गया फर्श, आठ साल का बच्चा गिरा; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस का टूट गया फर्श, आठ साल का बच्चा गिरा; मौत
Sat, 20 Apr 2024 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:28 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 140 पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बस का टायर फट गया, जिसकी वजह से बस का फर्श टूटा और उसमें से आठ साल का बच्चा नीचे गिर गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही बस का माइल स्टोन 140 के पास टायर फट गया। टायर फटने की धमक से उसके ठीक ऊपर बस के फर्श की चादर उखड़ गई। यहां सो रहा आठ साल का एक बालक चलती बस से हाईवे पर जा गिरा। बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बालक की पहचान आठ वर्षीय अरमान निवासी बिहार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बलदेव थाना संजय त्यागी ने बताया कि बालक अपने नाबालिग भाई-बहन के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार वाले भी मथुरा आ रहे हैं।