फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood of faith gathered in the temples

माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने खोला व्रत

Thu, 14 Oct 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered in the temples
मैनपुरी। नवरात्र के अंतिम दिन जिलेभर में माता के मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा के साथ भक्तों ने अपना व्रत खोला। शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर पर मेले जैसा नजारा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

शीतला देवी मंदिर पर नवरात्र के अंतिम दिन सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक सैकड़ो की संख्या में भक्त पहुंच गए। भीड़ के बीच भक्तों ने लाइन में लगकर माता के दर्शन किए। माता शीतला देवी की पूजा के बाद भक्तों ने प्रसाद वितरित कर व्रत खोला। यहां पहुंचे भक्तों ने माता से मनौती मांगी और नेजा व घंटा चढ़ाए। महाकाली के मंदिर में भी भक्तों ने माता के दर्शन किए। शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। नवरात्र के अंतिम दिन जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन किया। घरों में भी कन्याओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन

--------------------
शहर में कई स्थानों पर हुए भंडारे
नवरात्र के अंतिम दिन जिलेभर में जगह-जगह भंडारे हुए। कन्याओं सहित संत महात्माओं को भी भोजन कराया गया। शीतला धाम पर विधायक राजकुमार यादव ने प्रसाद वितरित कराया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज भी शामिल हुए। शहर के कचहरी रोड पर सौरभ मिश्रा और उनके सहयोगियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन हुआ यहां भी महामंडलेश्वर पहुंचे। स्टेशन रोड पर मोहल्ला अवधनगर में कृष्ण मुरारी मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, गौरव कुमार, नवल किशोर, अतुल कुमार, यतेंद्र यादव आदि ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोहम आश्रम पर संतों को कराया भोजन
किशनी। कस्बा के सोहम आश्रम पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे संत महात्माओं को भोजन कराया गया। स्वामी सर्वेसानंद महाराज, स्वामी नारायण स्वरूप, राजबहादुर चौहान, नागेंद्र चौहान, सुधीर गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, उमाशंकर यादव, आदेश गुप्ता, प्रशांत तिवारी, निखिल गुप्ता, उमंग गुप्ता, सोनू गुप्ता, विवेक चौहान, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे। बिछवां क्षेत्र के जैली जिरौली, औरंध, भनऊ, सहारा, हन्नूखेड़ा, सिमरई, सुल्तानगंज, अंजनी और कस्बा बिछवां में कन्या भोज का आयोजन हुआ।
-----
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां...
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव इमयादपुर में बुधवार की रात देवी जागरण हुआ। यहां हल्लू हठीला देवी जागरण पार्टी ने भक्ति मय प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पार्टी में आए संगम सरगम ने बेटा बुलाए दौड़ी चली आए मां, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, जैसी अनेक प्रस्तुतियां दीं। वहीं संगीता ने मुझे रंग दे तो रंग दे चुनरिया सतरंगी, चलो बुलावा आया है, भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मुकेश राजपूत, दीपक शाक्य, प्रमोद चौहान, राजीव सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
-----
ग्रामीण अंचल में रही भक्तों की भीड़
भोगांव/ करहल/ बेवर/ घिरोर/ बरनाहल, अजीतगंज/ कुसमरा। नवरात्र के अंतिम दिन ग्रामीण अंचल में भी माता के मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। व्रत रखने वाले भक्तों ने सुबह माता के मंदिरों में पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित कर व्रत खोला। कस्बों और गांव में कन्या भोज के कार्यक्रम चलते रहे। संतों और कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी दिए।

------
एसडीएम और तहसीलदार ने किया देवी जागरण का शुभारंभ
कुरावली। नगर के सदर बाजार में दुकानदारों ने नवरात्र की पूर्व संध्या पर देवी जागरण का आयोजन किया। शुभारंभ एसडीएम राम सकल मौर्य और तहसीलदार कमल किशोर ने मां भवानी की आरती उतारकर किया। कासगंज की जागरण पार्टी के भजन गायकों ने देवी मां के भजन प्रस्तुत किए। क्षेत्र में नवरात्र के अंतिम दिन जगह-जगह कन्या भोज और भंडारे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed