फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flights will be available daily from Agra to Bengaluru and three days week to Mumbai

यात्रियों के लिए खुशखबरी: आगरा से बेंगलुरु उड़ान रोज, हफ्ते में तीन दिन मुंबई जाएगी फ्लाइट; देखें नया शेड्यूल

Thu, 01 Oct 2026 06:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

आगरा से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब बेंगलुरु के लिए उन्हें रोज फ्लाइट मिल सकेगी, वहीं मुंबई के लिए अब हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरी जाएगी। 

विज्ञापन
Flights will be available daily from Agra to Bengaluru and three days week to Mumbai
हवाई जहाज - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ गई है। एक अक्तूबर से बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में पांच दिन के बजाय सातों दिन और नवी मुंबई की उड़ान दो के बजाय तीन दिन संचालित होगी। नया शेड्यूल 25 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इससे कारोबारियों, पर्यटकों और दूसरे शहरों में काम के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों को सप्ताह के अधिक दिनों में हवाई सफर का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


आगरा सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बेंगलुरु की उड़ान 6ई 941 रोजाना दोपहर 3:10 बजे आगरा पहुंचेगी और 6ई 942 आगरा से 3:45 बजे रवाना होगी। पहले यह सेवा पांच दिन थी। अब मंगलवार और बृहस्पतिवार को भी उड़ान उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

नवी मुंबई की उड़ान 6ई 5316 मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को दोपहर 1:55 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में 6ई 5338 दोपहर 2:35 बजे आगरा से नवी मुंबई रवाना होगी। पहले यह सेवा सप्ताह में दो दिन थी, अब एक दिन और बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु आईटी और उद्योग का बड़ा केंद्र है, जबकि नवी मुंबई से कारोबार और मुंबई महानगर क्षेत्र तक पहुंच आसान होती है। ऐसे में फ्रीक्वेंसी बढ़ने से आगरा के कारोबारियों को बैठकों, व्यापारिक कार्य से जाने वालों को कम समय में आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed