फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flag hoisting at Neminath Temple, chants echoed

Agra News: नेमिनाथ मंदिर पर ध्वजारोहण, गूंजे मंत्र

Sun, 08 Feb 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting at Neminath Temple, chants echoed
शौरीपुर के नेमिनाथ मंदिर पर ध्वजा रोहण
बाह। महाभारत कालीन नगरी शौरीपुर श्रीकृष्ण के चचेरे भाई भगवान नेमिनाथ की जन्मकल्याणक भूमि है। श्री शौरीपुर श्वेतांबर ट्रस्ट ने भगवान नेमिनाथ का भव्य एवं दिव्य मंदिर बनवाया था। अब उनके तीन मोक्ष कल्याणक ज्ञान, दीक्षा एवं मोक्ष स्थल जूनागढ़ के गिरनार पर्वत का 41 फीट ऊंचा मॉडल तैयार कराया है। शुक्रवार को गुजरात के मेहसाना ने भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा, अंबिका एवं शंकेश्वर दादा की चरण पादुका शौरीपुर पहुंची थी। श्री शौरीपुर श्वेतांबर ट्रस्ट की अध्यक्ष सुष्मिता जैन ने बताया प्रतिमा और चरण पादुका गिरनार पर्वत के मॉडल पर स्थापित की जा रही है। शनिवार को मंत्रों के बीच भगवान नेमिनाथ के मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान समुद्र जैन, किरण भाई, मितेश जैन, मोतीलाल जैन, बाबूलाल, प्रकाश भाई, विपुल भाई, हेमंत बोरा, संजय बोरा, मंदिर प्रबंधक अंकित कुमार, प्रवक्ता विनीत गोलेच्छा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed