फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flag football and American football players showed strength

आगरा: फ्लैग फुटबाल और अमेरिकन फुटबाल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 11 Feb 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Flag football and American football players showed strength
कासगंज । अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। फ्लैग फुटबाल, अमेरिकन फुटबाल आदि प्रतियोतिगताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के शारीरिक शिक्षक डाॅ.अमरजीत सिंह ने तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुुुुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि अमेरिकन फुटबाल एक विशिष्ट खेल है, जिसमें बुद्धि और ताकत का मिश्रण है। जो इस मिश्रण का समायोजन करता है वही जीतता है।
विज्ञापन

फ्लैग फुटबॉल में जादवपुर यूनिवर्सिटी ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 13-0 से पराजित किया। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर ने जादवपुर यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराया। अमेरिकन फुटबॉल टैकल के क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर को 20-0 से हराया। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर ने श्री कुशल दास यूनिवर्सिटी हनुमानगढ़ को 22-0 से पराजित किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी को 16-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

फ्लैग फुटबॉल के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर ने जादवपुर यूनिवर्सिटी को 6-0 से पराजित किया। पूणिमा यूनिवर्सिटी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी को 8-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन सचिव डाॅ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन, ले. डाॅ. भावना टिमल, डाॅ. फुजेल, डाॅ. दुरवेश, डाॅ.राकेश कुमार, डाॅ. बरखा भारद्वाज, डाॅ. दीपिका चौधरी, बृजेश पहलवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed