फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five year old boy dies due to drowning in swimming pool in Firozabad

फिरोजाबाद: स्वीमिंग पूल में डूबने से पांच साल के बालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 22 Apr 2022 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 07:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद के अलग-अलग जगहों पर दो बच्चों के शव मिले हैं। इनमें पांच साल के बालक का शव स्वीमिंग पूल में मिला। दूसरे मामले में लापता बालिका का शव तालाब में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Five year old boy dies due to drowning in swimming pool in Firozabad
मृतक बालक किशन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मोहल्ला नगला पान सहाय में पांच साल के बालक का शव स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। परिजनों ने बालक की हत्या का आरोप ऑटो चालक और उसके साथियों पर लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, गांव पहाड़पुर से लापता हुई पांच वर्षीय बालिका का शव शुक्रवार को तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने भी हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय निवासी दलवीर सिंह का पुत्र किशप कुमार (5) बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान लापता हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा तो वह घर के पास बने पूर्व प्रधान रामसनेही यादव के स्वीमिंग पूल में शव मिला। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोगों ने बालक को बाहर निकाला और सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे के पिता दलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फरिहा निवासी ऑटो चालक ने उसके पुत्र की हत्या की है। जिस पर आरोप लगाया उससे दलवीर का सुबह झगड़ा भी हुआ था। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में मिला बालिका का शव 

बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी सत्यस्वरुप की बेटी की मंगलवार को शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रेपुरा निवासी कैलाश की पुत्र तान्या (5) परिजन के साथ आई थी। रात करीब एक बजे वरमाला के दौरान तान्या गायब हो गई। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे लेकिन कोई पता नहीं लगने पर बुधवार को सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तान्या की तलाश में तालाब को खाली भी कराया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। शुक्रवार को उसका शव उसी तालाब में मिला। 

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पिता कैलाश ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर शव फेंका गया है। जीभ बाहर निकल रही थी और हाथ रस्सी से बंधे होने की बात कही है। तान्या के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर थाना रामगढ़ और बसईमोहम्मद का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed