फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five vehicles collide due to fog on Agra-Lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पांच वाहन भिड़े, एक युवक की मौत, एक घायल

Tue, 01 Jan 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jan 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles collide due to fog on Agra-Lucknow expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया गया - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में मंगलवार अल सुबह कोहरे के कारण शिकोहाबाद के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन भिड़ गए। इसमें इनोवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


दिल्ली के तिलक नगर निवासी अर्जित अपनी इनोवा से गोरखपुर से लौट रहे थे। जब उनकी कार थाना नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरई जहानाबांद के समीप पहुंची, तभी तेज गति से आ रही प्राइवेट टूरिस्ट बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार चालक अखिलेश (35) देवराज और हरजीत (35) निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद एक के बाद एक पांच वाहन भिड़ गये। हादसे की जानकारी होते ही पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने अर्जित सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। मृतक के भाई अमरजीत अन्य परिजनों के साथ थाना पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

उधर, फिरोजाबाद के महादेव नगर गली नंबर सात राजेश कुमार (44) सोमवार शाम पैदल कोटला रोड पर बंबा चौराहे की ओर जा रहा था। तभी तीन बाइक सवारों ने राजेश के टक्कर मार दी थी। घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

श्रीपाल कालोनी निवासी शिवम (19) शर्मा दोस्त शीलू (18) के साथ शिकोहाबाद के बालाजी महाराज मंदिर जा रहे थे। रूपसपुर के पास पहुंची तो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में ले गए, लेकिन हालत गंभीर अवस्था में फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। 

अन्य हादसे में बाइक सवार थाना मक्खनपुर के कुतुकपुर निवासी वीरपाल (20), इंदल सिंह (21), जोहन (10) घायल हो गए। थाना जसराना के देबरी फरीद निवासी अवधेश (55), व्यास (25) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed