{"_id":"67af7e7a3c2563ddc0058388","slug":"five-thousand-rupees-were-cheated-from-the-victim-who-came-to-complain-about-chakrod-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131994-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चकरोड की शिकायत करने आए पीड़ित से पांच हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चकरोड की शिकायत करने आए पीड़ित से पांच हजार ठगे
Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ठगी का शिकार हुए किसान पुष्पेंद्र सिंह। संवाद
मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के अजीतगंज के एक किसान चकरोड संबंधी शिकायत लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आए। वहां एक ठग ने उन्हें मास्क न लगाने पर हड़काते हुए बाइक पर बैठा लिया। कुरावली रोड पर ले जाकर धमकाते हुए 5 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।
अजीतगंज निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट में चकरोड की शिकायत लेकर आए थे। डीएम कार्यालय के बाहर एक बाइक सवार वहां आया और उनसे कहा कि पता है, यहां मास्क लगाकर ही अधिकारी से मिलना होता है। समस्या के बारे में पूछ कर बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले जाकर समस्या का निस्तारण कराने की बात कही। इसके बाद कुरावली रोड पर ले जाकर बाइक रोक दी और मास्क का चालान 2500 रुपये बताने लगा। अपने मोबाइल पर अपनी पुलिस की वर्दी में फोटो दिखाकर कहा कि अपनी जेब दिखाओ, तुम पर कितने रुपये हैं। वह डर गए और जेब में रखे 11 हजार रुपये निकाल कर दिखाने लगे। तभी ठग ने 5 हजार रुपये निकाले और कहा कि कलेक्ट्रेट चलो, वह वहीं आकर मिलेगा। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गले में थी, भू-माफिया जिंदाबाद की तख्ती...
किसान पुष्पेंद्र सिंह गले में भू-माफिया जिंदाबाद और मैनपुरी प्रशासन हाय-हाय... की तख्ती लगाकर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत अजीतगंज में आरोपियों ने चकरोड की जगह पर मकान का निर्माण करा लिया। उनकी जगह में चकरोड निकलवा दिया। अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सुनवाई नहीं हो रही। लेखपाल शिकायतों पर गलत आख्या लगाकर निस्तारण दिखा देते हैं।