फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five R on Wheels will collect unused clothes from every house

Agra: फटे-पुराने कपड़े फेंके नहीं...नगर निगम को दें, इनसे तैयार किए जाएंगे थैले; घर-घर पहुंचेगी टीम

Tue, 15 Apr 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 08:56 AM IST
सार

फटे-पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को फेंके नहीं, नगर निगम आगरा द्वारा इन कपड़ों को घर-घर से लिया जाएगा। इन कपड़ों से थैले बनाए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Five R on Wheels will collect unused clothes from every house
फाइव आर ऑन व्हील्स की शुरुआत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम ने सोमवार को फाइव आर ऑन व्हील्स की शुरुआत की। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन घर-घर जाएगा। लोग अपने घरों में रखे अनुपयोगी कपड़े दे सकते हैं। इन कपड़ों से कपड़े और थैले बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगरायुक्त ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इससे पहले भी इकट्ठे किए गए कपड़ों को फाइव आर केंद्र पर लाया गया था, जहां स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं ने अलग-अलग किया।
विज्ञापन

साफ करके कंटेनर में पैक किया गया। 1.5 टन और 6000 से अधिक कपड़ों को पैक करके फॉरवर्ड लिंकेज को भेजा गया।

रेस्पॉन्स और एचएंडएम जैसी ब्रांडेड कंपनियां इन कपड़ों का उपयोग नए कपड़े डिजाइन करने के लिए करेंगी। कपड़े के थैलों को बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह, एसएफआई लक्की शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed