फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five prisoners asked for a lawyer to fight the case

आगरा: पांच बंदियों ने मुकदमा लड़ने के लिए मांगे वकील

Mon, 20 Feb 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Five prisoners asked for a lawyer to fight the case
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ने सोमवार को प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के साथ जेल का निरीक्षण किया। जेल की बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्यायें सुनीं। पांच बंदियों ने मुकदमा लड़ने के लिए निशुल्क वकील दिलाने की मांग की।


सोमवार को जेल पहुंचकर प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड/एसीजेएम सत्येंद्र कुमार चौधरी के साथ निरीक्षण किया। जेल की बैरक नंबर सात-ए, सात-बी, आठ-ए, आठ-बी, महिला बैरक, बाल बैरक में पहुंचकर बंदियों की समस्यायें सुनीं। बाल बैरक में आमिर, महिला बैरक में रेनू, रामरानी, सामान्य बैरक में उदित नारायण सक्सेना, ब्रजेश कुमार ने निशुल्क वकील दिलाने की मांग न्यायिक अधिकारियों से की। जेल में दस बंदी जेल शिक्षक ब्रजेश चतुर्वेदी से कंप्यूटर की शिक्षा लेते मिले। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, देवेंद्र पाल ङ्क्षसह, जेल पीएलवी अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन




जमानतगीरों के अभाव में रिहाई नहीं
निरीक्षण में तीन बंदी ऐसे मिले जिनकी न्यायालय से जमानत मंजूर होने के बाद भी जमानतगीरों के अभाव में जेल से रिहाई नहीं हो पा रही है। प्राधिकरण सचिव ने जेलर से कहा कि तीनों बंदी उपेंद्र, मोहन, लुक्का के परिजन से संपर्क करके उनकी जमानत भरवाने के लिए संपर्क करें। जिससे तीनों की जेल से रिहाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed