फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five people killed in Etah of Uttar Pradesh

यूपी: पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी समेत परिवार के पांच सदस्यों की लाशें घर में मिलीं, मृतकों में दो मासूम

Sat, 25 Apr 2020 05:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Apr 2020 05:25 PM IST
सार

पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी, उनकी पुत्रवधू और दो मासूम पोते सहित पांच लोगों के शव घर में मिले। 
मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला
 

विज्ञापन
five people killed in Etah of Uttar Pradesh
घर के बाहर पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मोहल्ला शृंगार नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार ही पांच सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता तब चला, जब शनिवार की सुबह दूध वाला आया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह सामूहिक हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला शृंगार नगर में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी का मकान है। उनका बेटा दिवाकर पचौरी रुड़की में एक दवा कंपनी में नौकरी करता है। दिवाकर की पत्नी दिव्या पचौरी, दिव्या की 26 वर्षीय बहन बुलबुल, दो बच्चे आरूष (10) छोटू (10 माह) यहां ससुर राजेश्वर प्रसाद पचौरी के साथ रहते थे। 
विज्ञापन


सुबह तकरीबन सात बजे दूधिया घर आया तो देखा कि गेट बंद है और अंदर खाट पर पर दिव्या पड़ी हुई है। उसने कॉलोनी के लोगों को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोहे के गेट के एंगल काटे और अंदर का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद पांच लोगों की लाशें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जगह मिले शव

बरामदे में दिव्या का शव पड़ा था तो अंदर कमरे में ससुर राजेश्वर नाथ पचौरी का, ऊपर के कमरे में बुलबुल और दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। मकान में अंदर प्रवेश के सभी रास्ते बंद होने से पुलिस प्रथम दृष्टया किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 

घटना स्थल पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुखलाल भारती सहित फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड पहुंच गई। पुलिस ने यहां से तीन मोबाइल, कीटनाशक की गोलियां, ब्लेड, बच्चे की दूध की बोतल, कटोरी में रखी मिठाई आदि बरामद कर जांच के लिए भेजी हैं। पुलिस ने रुड़की में फंसे दिवाकर पचौरी को सूचना दे दी है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शृंगार नगर में एक ही मकान में पांच लोगों के शव मिले हैं। मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित कर दी गईं हैं। घर में मिली खाने-पीने की वस्तुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौत कैसे हुई है? इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed