फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five people killed and six injured in road accident at agra

आगरा: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, पांच की मौत, छह घायल

Sun, 17 Feb 2019 08:12 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Feb 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
five people killed and six injured in road accident at agra
accident

शाहगंज में पृथ्वीनाथ गेट के पास टाटा गेट पर शनिवार रात सवा बजे हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार थे। यह पेड़ से टकरा गई। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लग जाना मानी जा रही है।

विज्ञापन


ये लोग कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के आरके नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राजस्थान के दौसा स्थित बालाजी मंदिर से लौट रहे  थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष है। पुरुष की शनाख्त रोहित मिश्रा के रूप में हुई है। वह सिविल डिफेंस में थे। मृतक बच्चा हर्ष था। घायलों में ऋषभ का पता चल पाया है। सभी घायल एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी हाईवे पर पृथ्वीनाथ फाटक के पास हादसे में मरे 5 लोगों के परिजन आगरा पहुंच गए। कानपुर नगर स्थित नौबस्ता केसर विहार निवासी मिष्ठान भंडार संचालक रोहित मिश्रा 15 फरवरी की शाम 5:00 बजे परिवार के लोगों के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए निकले थे। 16 फरवरी को बालाजी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात 10:00 बजे आगरा के लिए चले थे। रात को पृथ्वीनाथ फाटक शाहगंज में स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई , 6 लोग घायल हो गए। रविवार सुबह परिजन कानपुर से आगरा पहुंच गए। घायलों को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव ले जाने की तैयारी की जा रही है। रोहित हर एकादशी पर खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाता था। पहली बार स्कॉर्पियो से गए थे। रोहित गाड़ी चला रहा था। हादसे की वजह नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। 

 मृतकों की सूची 
1. हर्ष शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला निवासी गांव आना खेड़ा, थाना शिवली, कानपुर देहात 
2. अंजना तिवारी पत्नी स्वर्गीय सुनील तिवारी निवासी थाना बजरिया, रामबाग, कानपुर नगर
3. रोहित मिश्रा (26) पुत्र चंद्रहास मिश्रा निवासी नौबस्ता, केसर विहार, कानपुर नगर।
4. मंजू मिश्रा पत्नी चंद्रहास मिश्रा निवासी  उपरोक्त
5. रिया मिश्रा पुत्री चंद्रकांत मिश्रा निवासी केसर बिहार नौबस्ता कानपुर नगर।

घायल
1. श्रेया शुक्ला पुत्री उमेश शुक्ला
2. राम श्री शुक्ला पत्नी पुत्तन लाल शुक्ला निवासी कानपुर देहात, थाना शिवली
3.  शालिनी मिश्रा पत्नी चंद्रकांत मिश्रा निवासी केसर विहार, नौबस्ता, कानपुर
4. ऋषभ पुत्र सुनील तिवारी निवासी रामबाग, कानपुर नगर।
5. अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed