फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five monuments including the Taj will have special facility

ताज समेत पांच स्मारकों पर मिलेंगी स्पेशल फैसिलिटी

Wed, 01 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 01 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Five monuments including the Taj will have special facility
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाल किला, कुतुब मीनार, सारनाथ, महाबलीपुरम, ताज में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
विज्ञापन


3डी वॉक वे, 3डी शो, ऑडियो गाइड से लेकर फ्री पार्किंग की सुविधा
हाई वैल्यू टिकट धारकों को वालेट पार्किंग, पानी, शू कवर, मोमेंटो मिलेंगे
अमित कुलश्रेष्ठ
ताजमहल समेत देश के पांच स्मारकों में घूमने पर पर्यटकों को जल्द ही अनूठा अनुभव होगा। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) हाई वैल्यू टिकट खरीदने वालों के साथ आम पर्यटकों को भी विशेष सुविधाएं देगा। दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, वाराणसी के सारनाथ, महाबलीपुरम् कांप्लेक्स और आगरा में ताजमहल पर एक साल के लिए निजी कंपनी के जरिए विशेष सुविधाओं को शुरू करने की कवायद की जा रही है।
एएसआई ने एक अप्रैल से देश भर के स्मारकों में प्रवेश टिकट दो से तीन गुना महंगा कर दिया है। ग्रेड ए के स्मारकों में भारतीय पर्यटकों को प्रवेश 10 की जगह 30 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 250 की जगह 500 रुपये में टिकट खरीदना पड़ रहा है। इसके भारी विरोध पर एएसआई ने स्पष्ट किया था कि हाई वैल्यू टिकट के साथ कई सुविधाएं भी पर्यटकों को मिलेंगी। अब एएसआई ने ताज सहित पांचों स्मारकों में प्रवेश टिकट से लेकर पार्किंग, पेयजल, बैटरी वाहन, एटीएम, रिफ्रेशमेंट, शू कवर, ऑडियो गाइड जैसी सुविधाओं के निजीकरण के लिए ईओआई (एक्सप्रेसन आफ इंटरेस्ट) जारी किया है। मंगलवार को कुछ कंपनियों ने एएसआई की इस कवायद पर रुचि दिखाते हुए आवेदन किए हैं। मुख्यालय स्तर पर इन सुविधाओं को जल्द लागू करने को लेकर तेजी दिखाई जा रही है। ताकि नए सीजन और पर्यटन दिवस से पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसका एलान किया जा सके।
विज्ञापन

एएसआई आगरा सर्किल अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम के मुताबिक, हाईवैल्यू टिकट पर पर्यटकों को विशेष सुविधाओं का प्रस्ताव है, लेकिन वह क्या होंगी, इस पर अभी निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारकों पर ये सुविधाएं मिलेंगी
- टिकट काउंटर के साथ ही क्लॉकरूम, वॉशरूम सुविधा
- ऑडियो गाइड, कैप, शू कवर स्मारक में उपलब्ध होंगे
- स्मारक में बैटरी चालित वाहन, फ्री पार्किंग की सुविधा
- स्मारक में प्रवेश से पहले स्क्रीन पर उससे जुड़ी कहानी
- वर्चुअल रियलिटी बेस थ्री डी वॉकवे से स्मारक में प्रवेश
- साइट म्यूजियम में 3डी मूवी के जरिए इतिहास बयां
- स्मारक के ई-टिकट के जरिए ही टर्न स्टाइल एंट्री सिस्टम
- प्रवेश या निकास द्वार पर एटीएम, बुक स्टोर, सोवेनियर शॉप
- पीने का पानी, फर्स्ट एड, कारपेट और शू कवर की सुविधा
- वाई-फाई की सुविधा, हाई वैल्यू टिकट पर वालेट पार्किंग

ताज में रेवती के बाड़े में बनेगा फैसिलिटी सेंटर
ताजमहल पूर्वी गेट पर दीवार से सटे रेवती के बाड़े में एएसआई फैसिलिटी सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। लाखौरी ईंटों से बने बाड़े के संरक्षण के बाद इसे पूरी तरह से एयर कंडीशंड बनाया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर ही रेवती के बाड़े से ताज पूर्वी गेट पर पर्यटकों को 3डी वॉक वे से प्रवेश देने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed