फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five lakh's chori in policeman;s home

रिटायर्ड हवलदार के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी

Sat, 13 Jul 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
five lakh's chori in policeman;s home
टाउनशिप (मथुरा)। सदर बाजार की इंदुपुरम कालोनी में सेना के रिटायर्ड हवलदार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। हवलदार चचेरे भाई के कुआं पूजन में मगोर्रा गया था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे हवलदार ने आकर देखा तो दंग रह गया। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की इंदुपुरम कालोनी निवासी विजयपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह सेना से हवलदार रिटायर्ड हैं। हवलदार अपने परिवार के संग चचेरे भाई के कुआं पूजन में मगोर्रा गए। शाम को पड़ोसी महेंद्र ने मकान का ताला टूटा देखा तो हवलदार को फोन करके सूचित किया। हवलदार कुआं पूजन को छोड़कर घर पहुंचा तो अंदर जाकर देखा। अलमारी और बक्शों के ताले टूटे पड़े थे। हवलदार की मानें तो एक लाख रुपये की नकदी, 3.50 लाख रुपये के सोने के जेवरात और आधी किलो चांदी चोरी हुई है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक सुजात हुसैन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करके चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed